शाहजहांपुर में डाक्टर नाचते रहे मरीज़ तड़पते रहे

0
183

शाहजहाँपुर /नन्द लाल -अस्पताल  में ढोल नगाड़ा शाहजहाँपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों का शर्मनाक कारनामा सामने आया है। यहां एक तरफ मरीज आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ
रहे थे तो वही डॉक्टर और कर्मचारी वार्ड में ही डीजे और भांगड़े पर नाच गाना करते नज़र आये। वीडियो से सामने आने के बाद अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी मुह छिपाकर गायब हो गए। भांगड़े पर जश्न का ये नज़ारा सरकारी जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर हाल का है जहां पास में ही आईसीयू वार्ड भी है। वार्ड में बेहद गंभीर मरीज भी भर्ती है। लेकिन बेशर्म डॉक्टरों और कर्मचारियों की शर्म मार चुकी है। मरीज दर्द से तड़प रहे है लेकिन अंदर भांगड़े पर डॉक्टर और  कर्मचारी नाच रहे है। दरअसल यहाँ अस्पताल के तीन कर्मचारियों का रिटायरमेंट हुआ है जिसका जश्न अस्पताल में ही मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को अस्पताल के बाहर भी मनाया जा सकता था लेकिंग अस्पताल प्रशासन ने बीमार और परेशान मरीजो के बीच मे नाच गाना शुरू कर दिया। अस्पताल की ही मुर्दाघर में एक मरीज की लाश भी रखी है। परिवार के लोग गम में डूबे है और आपरेशन थिएटर में भांगड़े पर जश्न। क्या सरकार ऐसे बेशर्म डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही करेगी। इस सम्बन्ध में जब अस्पताल के प्रशासन से बात की गई तो कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। ।