महिला कर्नल की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने वाला ISI एजेंट गिरफ्तार

0
227

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर एक महिला कर्नल को सो‌शल मीडिया पर ब्लैकमेल करने के लिए एक संदिग्ध आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद परवेज पर आरोप है कि वह महिला कर्नल को धमकी दे रहा था कि अगर उसने सेना की सीक्रेट जानकारी शेयर नहीं की तो वह उसकी अश्लील फोटो (फोटोशॉप की हुई) सोशल मीडिया पर डाल देगा।

पुलिस पूछताछ में परवेज ने दावा किया है कि वो आईएसआई के लिए काम करता है और उनके साथ वो जानकारी शेयर करने वाला था।  मोहम्मद परवेज उत्तरी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में रह रहा था गिरफ्तार संदिग्ध एजेंट पर आरोप है कि उसने रक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी लेने के लिए महिला कर्नल को ब्लैकमेल किया l आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी इस मायने में अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ साल में कई ऐसे लोग गिरफ्तार हुए हैं, जो भारतीय सेना से जुड़े दस्तावेज जुटाकर पाकिस्तान भेजने की फिराक में थे l