नन्द लाल /शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया है जहां थाने में पंचायत के दौरान पुलिस ने दो सगे भाईयों को इतनी बेरहमी से पीटा जिससे उन्हे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिला अस्पताल में दोनों भाईयों को इलाज किया जा रहा है। फिल्हाल एसपी ने कार्यवाही करते हुए पिटाई करने वाले तीन सिपाहियोें का सस्पेन्ड कर दिया है। घटना थाना बण्डा की है जहां सुखबीर और सिरोज नाम के दो भाईयों का अपने मालिक से वेतन को लेकर विवाद हो गया था। दरअसल सुखबीर ने 6 महीने का वेतन न मिलने पर मालिक की डीसीएम अपने घर पर खड़ी कर ली थी। इसी विवाद के लिए मालिक और दोनों भाईयों के बीच पुलिस पंचायत करवा रही थी। इसी दौरान सादी वर्दी में आए एक सिपाही ने सुखवीर को थप्पड़ जड़ दिया। सुखवीर ने भी उसे मालिक का आदमी समझते हुए जबाव में एक थप्पड़ मार दिया।
इसके बाद पुलिस का हैवानियत का खेल शुरू हो गया। दोनो ंभाईयों को एक दारोगा और तीन सिपाहियों ने बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इतने से भी जब पुलिस का मन नही भरा तो दोनों भाईयों को कमरे में बन्द करके इतना पीटा गया कि दोनो भाई थाने में ही बेहोश हो गये। आनन फानन में दोनों भाईयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो घन्टे के बाद दोनो को होश आया l
थाने में दोनों भाईयों की बेरहमी से पिटाई का मामला एसपी के पास पहुंचने पर एसपी केबी सिंह ने तीनों सिपाहियों मनोज धामा, सुबोध और राजेश को सस्पेन्ड कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद और कार्यवाही की जायेगी। वहीं डाक्टरों की माने तो पूरे शरीर पर पिटाई से हुई चोट के निशान मौजूद है।