शाहजहाँपुर- हरि कौशल त्यागी जनकल्याण समिति ने की गरीबों की मदद

0
382

नन्दलाल / शाहजहाँपुर – शाहजहाँपुर के रोज़ा कस्बे के हरि कौशल त्यागी जनकल्याण समिति द्वारा मकर सक्रांति एवम समाज सेवी स्वर्गीय हरिकिशन त्यागी की पुण्यतिथि के अवसर पर  करीब 150 विधवा महिलाओं  को कंबल एवम बर्तन वितरित किये गए इतना ही नही तीन साल से लेकर 45 आयु वर्ग के गरीबो को भी तीन सौ से ज्यादा स्वेटर वितरित किये गये साथ ही खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया| मंगलवार की सुवह से ही कस्बे के हरि कौशल त्यागी जंन कल्याण समिति के कार्यालय के सामने क्षेत्र की विधवाओं ओर गरीब बच्चों का हुजूम लगने लगा |ददरौल के बीजेपी  विधायक मानवेन्द्र सिंह एवम नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के भतीजे बीजेपी नेता धीरू खन्ना ने कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी हरि किशन त्यागी व कौशल देवी के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया  |

विधायक श्री मानवेन्द्र सिंह  ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए गरीबो की मदद को बहुत ही नेक और प्रशंसनीय कार्य बताते हुए समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की कंबल वितरित कार्यक्रम के संयोजक NRMU सचिव नरेंद्र त्यागी.सुनील मालवीय,आदित्य शुक्ल,ब्रेश चंद्र त्यागी,अंकुर मिस्र, डॉ विनय गुप्ता ,डॉ नवीन ,ऋषभ सिंह,राम नरेश ,नगर पंचायत सदस्य सोनल शर्मा,अनिल सिंह,राम नरेश पटेल,सुनील प्रताप,मनी दिवेदी,सुनील तिवारी.अंकित शुक्ला रामनिवास दीवाने अजय कुमार सुशील शुक्ला , व अनिल मालवीय आदि शामिल रहे l