शाहजहांपुर – ठेले पर बिक रही टिक्की खाने से 40 से ज्यादा बच्चे बीमार

0
176

नन्दलाल /गुरैया गांव, शाहजहांपुर – शाहजहांपुर के गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां चाट के ठेले पर बिक रही टिक्की खाने से 40 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने पर गांव में अफरा तफरी मच गई । आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है । साथ ही टिक्की में इस्तेमाल किए गए खाने के सामान की भी जांच की जा रही है। घटना थाना जलालाबाद के हार गुरैया गांव की है । जहां गांव के कई बच्चों ने चाट के ठेले से टिक्की खरीद कर खाई । टिक्की खाने के आधे घंटे के बाद ही एक-एक करके 40 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए । सभी बच्चों को तेज उल्टियां और चक्कर आने लगे । हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई जिसमें कई छोटे बच्चे बेहोश भी हो गए। अचानक इतने बच्चों की हालत बिगड़ने पर गांव में हड़कंप मच गया ।अफरा-तफरी के बाद एंबुलेंस के जरिए सभी बच्चों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां बच्चों का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की माने तो यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है। जिसमें बच्चों को आलू की टिक्की खाने से उल्टी और चक्कर आ रहे हैं । इनमें से कई बच्चों की हालत गंभीर है जिनमें से एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है । सूचना के बाद SDM ने गांव में जाकर मुआयना किया और आलू की टिक्की वाले सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वही डॉक्टर कुछ बच्चों की तो हालत सामान्य बता रहे हैं लेकिन अगले 24 घंटे तक बीमार बच्चों की निगरानी की जाएगी । फिलहाल एक साथ इतने बच्चों के बीमार होने से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।