नैनीताल हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के परिणाम घोषित

0
153

कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल हाईकोर्ट  के बार एसोसिएशन के परिणाम घोषित हो गए हैं, हाईकोर्ट बार में 8 पदों के लिए 21 दावेदारों ने अपना भाग्य आजमाया था जिसमें अध्यक्ष पद पर ललीत बेलवाल ने कब्जा जमाया, ललीत ने अपने प्रतिद्वंदी एम सी पंत और सययद नदीम को 32 वोट से हराकर जीत दर्ज की जबकि बार एसोसिएशन सचिव पद में नरेन्द्र बाली ने कबजा जमाया नरेन्द्र से बार के पूर्व सचिव संदीप तिवारी को 40 वोटों से हराया, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चन्द्र शेखर जोशी, कनिष्ट उपाध्यक्ष पद में दर्शन बिष्ट, उप सचिव पद में विरेन्द्र रावत और महिला उपाध्यक्ष पद में गौरा देवी देव ने जीत हासिल की,चुनाव परिणाम आने के बाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में जीत का जश्न मनाया और जम कर मिठाई बांटी।