Agra – उच्च शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल

0
207

नसीम अहमद आगरा

भ्रष्टाचार विरोधी क्रमिक अनशन के नौवें में दिन सेंट जॉन्स कॉलेज के मुख्य गेट पर क्रमिक अनशन जारी रहा पूर्व छात्र नेता अधिवक्ता मदन मोहन शर्मा ने कहा कि इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन व प्रबंध समिति द्वारा अब तक कोई ठोस निर्णय नही लिया जाना विश्वविद्यालय प्रशासन व प्रबंध समिति को उस भैंस की तरह सिद्ध कर रहा है जिसके आगे लाख बीन बजाई जाये पर वो खड़ी बैराती रहेगी इसीलिए सेंट जॉन्स कॉलेज के मुख्य द्वार पर चल रहे क्रमिक अनशन पर विश्वविद्यालय प्रशासन प्रबंध समिति नाम की प्रतीकात्मक भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध दर्ज किया है फर्जी दस्तावेज से बने सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीई जोजफ को हटाने की मांग उच्च शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंका जा चुका है,इसकी शुरूआत देश के प्रतिष्ठित सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीई जोजफ की नियुक्ति में किए गए फर्जीवाडे का खुलासा करते हुए उन्हें हटाने की मांग सेंट जोंस कॉलेज के गेट पर भ्रष्टाचार मुक्त सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के लिए अवैध रुप से बने प्राचार्य डॉ पीई जोजफ को हटाएं,छात्रों को मिले हक,प्रवेश में न हो फर्जीवाडा,शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए जंग,आओ अनशन करें, प्राचार्य को हटाएं पूर्व छात्र नेता अधिवक्ता मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के डॉ पीई जोजफ फर्जी दस्तावेज से प्राचार्य बन गए हैं, उच्च शिक्षा अधिकारी की जांच में यह स्पष्ट भी हो चुका है। डॉ•आंबेडकर विवि के कुलपति और कुलसचिव को प्राचार्य डॉ पीई जोजफ को हटाने के आदेश दिए हैं लेकिन उन्हें भ्रष्ट तंत्र बचाने में लगा हुआ है। इसके विरोध में क्रमिक अनशन किया जा रहा है,इसके बाद अन्य डिग्री कॉलेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा क्रमिक अनशन पर मुख्य रूप से उमाकांत सारस्वत शोभित भार्गव विशपाल यादव पिंकू पचौरी आशू जैन अंकित निगम शिखर श्रीवास्तव राहुल पचौरी शुभम पिपल शिवम पाराशर प्रतीक तोमर विकास तिवारी दीपांशु सक्सैना जयप्रकाश निगम आदि उपस्थित थे