Agra – सेन्टजॉन्स कॉलेज प्रिंसिपल पर कार्यवाही ना होने से आक्रोशित छात्र नेता का गेट पर अनशन

0
224

नसीम अहमद आगरा
आगरा। ताजनगरी का प्रसिद्ध सेन्टजॉन्स कॉलेज प्रिंसिपल पर लगातार आरोपों का दौर जारी है। थाना हरीपर्वत स्थित सेन्टजॉन्स कॉलेज प्राचार्य पीई जोसफ़ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप एक बार फिर लगे है। सेन्टजॉन्स कॉलेज प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने फ़र्ज़ी नियुक्ति कर नौकरी प्राप्त की है। इसी के विरुद्ध ताजनगरी में समाजसेवी अधिवक्ता समेत अन्य लोगों ने सेन्टजॉन्स प्राचार्य के ख़िलाफ़ कॉलेज का गेट पर अनशन धरना दिया है। सेन्टजॉन्स कॉलेज गेट पर सैकड़ों की संख्या में अनशन कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता व समाजसेवी मदन मोहन शर्मा ने कहा कि सेन्टजॉन्स कॉलेज प्राचार्य अवैध नियुक्ति है। प्राचार्य ने कई घोटाले किये है। शिक्षा में भ्रष्टाचार फ़ैलाया है। इसी से पीड़ित होकर हमने सेन्टजॉन्स कॉलेज गेट पर अनशन धरना दिया है। अगर प्राचार्य को नही हटाया गया तो ये आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।क्रमिक अनशन में समर्थन देने वालों में सारस्वत ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद सारस्वत उमाकांत सारस्वत एडवोकेट कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी सोमेश शर्मा प्रतीक तोमर रोहित प्रजापति अभिषेक विश्पाल यादव अफसर हुसैन आदि लोग उपस्थित थे