अम्बाला -अम्बाला में प्रियंका गाँधी ने पीएम मोदी को बताया दुर्योधन

0
199

अम्बाला – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अंबाला में लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के चुनाव प्रचार के लिए राजकीय कॉलेज मैदान में पहुंची। प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगा दी l  प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश हो रही है। नागरिक हितों को सुरक्षित रखने वाले तंत्र से छेड़छाड़ हो रही है। उन्होंने लोगों से रोजगार, विकास, किसान व सर्वसमाज के हितों के मद्देनजर कांग्रेस को वोट देने की अपील की। प्रियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी कर कालाधन वापस लाने की बात कहकर लोगों को इन में लगा दिया लेकिन एक रूपया कालाधन वापस नहीं आया, बल्कि आपका पैसा देश के बड़े उद्योगपतियों को दिया है l उन्होंने पीएम मोदी को दुर्योधन बताया और कहा कि उन्होंने मेरे शहीद पिता का अपमान किया है, बर्दाश्त नहीं करुंगी।  प्रियंका गांधी ने कहा कि देश को शहंशाह की नहीं लोकतंत्र की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। उन्होंने राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता भी पढ़ी …. जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है l उन्होंने कहा देश पूछ रहा है कि मोदी जी आपने जो 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था ,किसी को नहीं दिया ? प्रियंका ने कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना के बारे में भी लोगों को बताया, और 72000 रूपये गरीब परिवारों को कांग्रेस सरकार आने के बाद देने की बात कही l प्रियंका का आज हरियाणा के अम्बाला के अलावा हिसार और रोहतक में भी चुनावी दौरा है l