इंद्री -राज्य मंत्री कर्ण देव ने कहा इस बार एक तरफा चुनाव 10 की 10 सीटें भाजपा की

0
207

रिपोर्ट – मैनपाल /इंद्री – करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील करने के लिए राज्य मंत्री कर्ण  देव काम्बोज  भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया के साथ इंद्री के गांव इन्दरगढ़ में पहुंचे l  ब्लॉक समिति की अध्यक्ष कुसुम काम्बोज के पति ऋषिपाल काम्बोज व् गांव के सरपंच राजेश ने मंत्री कर्ण देव काम्बोज व् संजय भाटिया का  पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा ग्रामीणों ने उन्हें वोट देने का भरोसा दिलाया। भाजपा नेताओं ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के कार्यों को लेकर तथा भाजपा की नीतियों पर वोट देने की अपील की l  इस अवसर पर कई जगहों पर लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री कर्ण देव काम्बोज  ने कहा कि इस बार का यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।
इस चुनाव में राष्ट्रवाद और देश प्रेम की भावना रखने वाले लोगों के सहयोग और समर्थन का चुनाव है उन्होंने  कहा कि इस बार फिर मोदी सरकार को जनता सत्ता देने का मन बना चुकी है मीडिया से बात करते हुए राज्य मंत्री कर्ण देव काम्बोज  ने कहा कि हरियाणा में जनता में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है प्रदेश की लोकसभा की सभी 10 की 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलेंगी उन्होंने चुनाव लड़ रहे कांग्रेसियों तथा दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों की बुरी तरह से हार होने का दवा किया मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंदर की जमानत जब्त होने का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस जेजेपी और दूसरे दलों का सफाया होने वाला है उन्होंने कहां की जेजेपी  के संस्थापक अजय चौटाला और इनेलो चीफ ओम प्रकाश चौटाला को जेल से पैरोल देने के मामले में कोई भी षड्यंत्र नहीं हुआ अदालत में कानूनी प्रक्रिया के तहत ही अजय चौटाला को पैरोल मिली है उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हरियाणा दौरे का कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं l हरियाणा में कांग्रेस का सफाया हो चुका है उन्होंने कहा यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम से लड़ा जा रहा है।  हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को भी लोग पसंद कर रहे हैं भाजपा सरकार लोगो की पसंद की सरकार है इस सरकार में गरीब लोगो के बच्चो को रोजगार मिला है। इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक समिति की अध्यक्ष  कुसुम काम्बोज के पति ऋषिपाल कम्बोज ,भाजपा नेता विनोद काम्बोज ,सरपंच राजेश ,देवेंदर कम्बोज ,सुशील गुर्जर ,बलजीत सिंह सरपंच ,मण्डल अध्यक्ष अमन विर्क ,शशिपाल मेहता ,शिव बत्रा ,बंटी काम्बोज ,पूर्व सरपंच श्यामलाल कश्यप ,अमित खेड़ा सुदर्शन बजाज ,सचिन बजाज आदि सभी भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।