बंजार में खाई में गिरी बस, दर्जनों घायल

0
101
रिपोर्ट-निखिल/बंजार-उपमंडल बंजार मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर आगे भेउट मोड़ पर एक निजी बस खाई में जा गिरी। जिसमें 50 से अधिक लोगों के सवार होने की जानकारी है। बस करीब 500 फुट नीचे जाकर नदी के पार जाकर पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक दल मौके के लिए रवाना हो गया है।
रेस्क्यू दल खाई में यात्रियों को खोजने में जुट गया है। यह बंस कुल्लू से गाड़ागुशैणी के लिए जा रही थी। बस बंजार से सवारियों के साथ खचाखच भरी हुई थी। बस में बैठे यात्रियों को लेकर अभी तक किसी तरह का पता नहीं चल पाया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार खाई में उतरने के बाद ही पता चल पाएगा बस में कितने लोग घायल है और उनकी स्थिति कैसी है। फिलहाल, प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू दलों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है।