चंडीगढ़ – हरियाणा में 7  दिन का लॉकडाउन घोषित

0
186

रिपोर्ट -राकेश शर्मा /चंडीगढ़ -हरियाणा में सात दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।  सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में अगले रविवार 9 मई तक लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ सकारात्मक सोच के साथ सबको मिलकर जंग लड़नी है। सिरसा में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया गया है। इसके अलावा निजी अस्पतालों के साथ मिलकर संक्रमित मरीजों के लिए और बेड बढ़ाए जाएंगे।
राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी ट्वीट कर लॉकडाउन की जानकारी दी है।  इससे पहले राज्य के नौ जिलों में वीक एंड लॉकडाउन लगाया गया था। इन जिलों में पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, रोहतक, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। अब संपूर्ण हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या प्रतिबंध होंगे और किसको छूट रहेगी ,इस बारे में दिशा निर्देश शाम तक जारी होने की उम्मीद है l