Karnal – पार्टी पक्ष में हवा बनाने में पन्ना प्रमुख निभाएंगे अहम जिम्मेवारी : सुभाष बराला

0
261

घरौंडा – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पन्ना प्रमुखों को जीत के टिप्स देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने में पन्ना प्रमुखों भूमिका महत्वपूर्ण है।लोकसभा चुनाव के लिए मिले समय का सदुपयोग कर तथा पार्टी के पक्ष में हवा बनाने के लिए पन्ना प्रमुख अहम जिम्मेवारी निभाएंगे।हर बूथ की मतदाता सूची के एक पन्ने की जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता यानी पन्ना प्रमुख की रहेगी। वह अपने पन्ने के वोटरों की न सिर्फ चिंता करेगा,बल्कि उन्हें मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक लाने में मुख्य भूमिका निभाएगा। बराला रविवार को घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित करके सम्मेलन का शुंभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यही पन्ना प्रमुखों की टीम है जिसके प्रयासों से मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है रुका नहीं है और लोग आज भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आस्था जताकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। बराला ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ इस पार्टी का गठन देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हुआ। 11 सदस्यों से शुरू हुई पार्टी आज 11 करोड से अधिक सदस्यों की पार्टी है। शुरुआत में हमारी पार्टी की केवल 2 सांसद ही चुने गए पर कभी भी हमारे पार्टी ने और कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी। अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा और उनके यह वाक्या सार्थक भी हुए है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने संसद में कहा था कि बेशक आज हम बहुमत साबित नहीं कर पाए पर एक समय होगा जब हमारी बहुमत से सरकार बनेगी और आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता हमारा नेता है और देश का प्रधानमंत्री है हमें पूरी मेहनत से अपना बूथ सबसे मजबूत को ध्यान में रखते हुए अपना बूथ मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। बराला ने कहा कि जब आप जैसे 238 बूथों के कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख मेरे सामने हैं तो मुझे नहीं लगता कि इन 238 बूथों पर हमें जीतने में कोई समस्या आ सकती है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही देश में पहली बार गैर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनी थी और इसी बूथों को जिताने वाली टीम की मेहनत से दोबारा फिर भाजपा सरकार बनेगी और पन्ना प्रमुख यह तय करेंगे कि पिछली बार से दोगुना वोटों से अबकी बार जीता कर भेजें। बराला ने कहा कि गरीब और किसान के साथ समाज के हर वर्ग की कल्याण कारी योजना मोदी सरकार ने शुरु की है। गरीब के कल्याण के लिए और देश के लिए आधारभूत ढांचा मोदी सरकार के समय में शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हाथों में है और हरियाणा की बात करें तो कभी की सरकार हरियाणा में चली कभी भिवानी की सरकार चली कभी हिसार की सरकार चली परंतु अगर सारे हरियाणा की सरकार बनी प्रदेश की ढाई करोड़ जनता की पहली बार सरकार बनी है वह मनोहर लाल जी के नेतृत्व की सरकार है। पहले की सरकारों में कोई भाई भतीजा वाद की सरकार थी कोई पैसे की सरकार थी लेकिन इस प्रकार की धारणाओं को खत्म करने का काम किया है तो मनोहर लाल के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में किया है इसीलिए लोग जिक्र करते हैं चर्चा करते हैं कि देश में और प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बने पिछली बार हम में लोकसभा की 7 सीटें जीती थी पर अब की बार हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की झोली में डालेगी और मोदी देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे और वह दिन दूर नहीं है जब भारत दुनिया की सबसे प्रमुख शक्ति बनकर उभरेगा और दोबारा विश्व गुरु बनेगा।