करनाल – आईएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मीडिया पॉलिसी का ड्राफ्ट भेंट किया

0
179

करनाल – आज आईएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री तथा करनाल  के विधायक मनोहर लाल जी से जोनल कोर्डिनेटर  शैलेन्द्र जैन की अगुआई तथा जिलाध्यक्ष अनीता सिंह ,मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद की उपस्थिति में मीडिया पॉलिसी की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री से सभी बिंदुओं पर चर्चा की सोशल मीडिया ,पत्रकारों के सम्मान,गृह निर्माण पॉलिसी अधिमान्यता कमेटी,पत्रकारों के लिये मीडिया कौंसिल का गठन करने के साथ पत्रकारों के लिये प्रशिक्षण और सामाजिक सुरक्षा जैसे बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर बात की और जल्द ही मीडिया पालिसी लागू करने का भरोसा दिया । उन्होंने कहा ,सरकार पत्रकारों की गरिमा बनाए रखने के लिये हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा वह मीडिया पॉलिसी के ड्राफ्ट को डीपीआर को देंगे। अच्छे बिन्दुओं को प्रस्तावित मीडिया पॉलिसी में शामिल करेंगे। इस अवसर पर अनिता सिंह , शैलेन्द्र जैन , पवन शर्मा , विवेक राणा , राकेश शर्मा , मैनपाल कश्यप , प्रवीन वालिया , गुरदेव गिल , इशिका राजपूत सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे l