नैनीताल – यूक्रेन में फंसे नैनीताल के चार छात्रों के परिजन लगा रहे मदद की गुहार

0
35

रिपोर्ट  -कांता पाल/यूक्रेन में तेजी से बदले हालातों के चलते एमबीबीएस की पढाई करने गए कई छात्रों समेत कई भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें नैनीताल के करीब चार छात्र छात्राओं के फंसे होने की खबर सामने आई है। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में फंसी नैनीताल की 3 छात्राओं और एक छात्र के परिवार के लोग बेहद चिंतित है।          नैनीताल निवासी विवेक जोशी, नारायण सिंह जंतवाल, प्रेम सिंह बिष्ट का कहना है कि उसका परिवार बेहद परेशान है। विवेक बताते है कि आयुषी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। रूस के हमले के जब उन्होंने अपनी बेटी से बात की तो उसने बताया यहां लगातार हो रहे रूसी हमलों के बाद उन्हें वहां बने बंकरों में रखा गया है। जिसके कुछ वीडियो भी उसने अपने पिता को भेजे है जिसमे टैंक सड़को में दिखाई दे रहे है। सभी परिजनों ने भारत सरकार से नैनीताल की बेटियों के साथ वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद सभी यूक्रेन में फंसे परिजनों की निगाहें टीवी और अखबारों पर लगी हुई है। रूसी विमानों, हेलीकॉप्टर और टैंकों से यूक्रेन पर बरसते गोलों से परिवार की चिंता बढ़ गई है। नारायण सिंह जंतवाल ने बताया कि आज ही बिटिया से फोन पर बात हुई है। वैसे तो वह सुरक्षित है। लेकिन युद्ध के हालात को देखते हुए उनकी चिंता बढ़ गई है।