करनाल – सेवा भारती हरियाणा ने कोरोना वैक्सीन कैंप लगाया

0
157

करनाल – COVID-19 की महामारी के चलते विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा के कार्य में अग्रणी रह कर कोरोना वैक्सीन सभी को समय रहते लग जाए एक जन जागरण अभियान सेवा भारती (हरियाणा प्रान्त)सेवा श्री आश्रम अर्जुन गेट बाल्मीकि बस्ती करनाल के विशेष मार्गदर्शन में लिया। 25 अप्रैल रविवार प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक सभी 45 वर्ष और उससे ऊपर की आयु के महिला व पुरुषों के लिए वैक्सीन कैंप सरकारी डॉक्टर की टीम के द्वारा चलाया जा गया है जिसमे  आज 4 बजे तक  सभी स्वयंसेवकों के प्रयास से 110 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई l  सतीश चावला, प्रांत अध्यक्ष सेवा भारती हरियाणा ने बताया कि अगले सप्ताह से ऐसे टीकाकरण कैंप  ग्रामीण क्षेत्र में भी लगाए जाएंगे l