इंद्री – मासूम जस की हत्या गला दबाने से हुई

0
655

रिपोर्ट -मेनपाल कश्यप /इंद्री –  मासूम बच्चे जस हत्या केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जस की मौत गला दबाने से हुई है। इसकी जानकारी शाम एसपी गंगाराम पूनिया ने दी है ।

एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को निरीक्षण के लिए एसएफएल लैब भेजा गया है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है। सबूतों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है।
बच्चे के परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था l   कमालपुर रोडान में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 5 वर्षीय जस कुमार का शव पड़ोस की छत पर मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी  | उससे एक दिन पहले जस सुबह एकदम गायब हो गया था जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी गई l  पूरा गांव मासूम बच्चे की हत्या पर गमगीन था कि इस मासूम को क्यों मार दिया किसी ने l
बच्चे के गुम होने के बाद बच्चे की चोरी का शक किया जा रहा था लेकिन बच्चे की हत्या करके किसी ने उसके शव को सुबह के समय पड़ोस के दूध की डेरी के शैड  के ऊपर फेंक दिया  | जैसे ही पड़ौस की महिला को जो शैड के नीचे काम कर रही थी ,उसके गिरने की आवाज आई तो उन्होंने तुरंत ही छत पर जाकर देखा तो बच्चे का शव मिला  l घटना की सूचना पुलिस को दी गई l पुलिस ने कल पूरा दिन रात गांव में सर्च अभियान चलाया हुआ था लेकिन किसी का पता नहीं चला था  l

कल ग्रामीणों  ने सीसीटीवी के आधार पर एक बाबा पर इसका शक जाहिर किया था l  लेकिन सुबह लगभग 5:00 बजे बच्चे का शव गांव में ही मिलने से गुमशुदगी का मामला ही बदल गया l परिजनों द्वारा कहा जा रहा था कि गांव के ही किसी व्यक्ति के द्वारा बच्चे की हत्या करके शव को पड़ौस की छत पर डाल दिया गया है l   प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चे के गले पर निशान भी हैं जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है  |