रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार एवं एसपी क्राइम नैनीताल के दिशा-निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तल्लीताल पुलिस ने 12 बोर की अवैध तमंचे एवं 03 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहताश सिंह सागर द्वारा थाना पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान रूसी बाईपास पुल के पास से आल्टो कार से 30 वर्षीय हिन्देश्वर मोमी निवासी वामदेबपुर धमोला जिला नैनीताल से एक बंदूक (पोनिया) 12 बोर अवैध व तीन जिंदा कारतूस 12 बोर को अवैध रूप से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। चैकिंग में उक्त व्यक्ति के पास संबंधित बंदूक (पोनिया) के संबंध में कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं पाए गए। जिसके उपरांत आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

























