करनाल – पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेदपाल के बेटे और बीजेपी नेता विजयपाल को मिली धमकी का मामला फर्जी निकला है l पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पूरे धमकी वाले घटनाक्रम की साजिश खुद विजयपाल ने ही रची थी l विजयपाल द्वारा दी गई पुलिस को शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को फ़र्ज़ी पाया है l शिकायतकर्ता विजयपाल द्वारा पुलिस को दी शिकायत में थाना सिविल लाइन में एक दिन पहले बताया गया कि उन्हें एक विदेशी नम्बर से फोन आया है उसने अपना नाम बराड़ बताया है , उसने उन्हें और उनके परिवार को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दी है और 50 लाख रंगदारी न देने पर पूरे परिवार को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दी है, रंगदारी की रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है । धमकी देने वाले ने उन्हें कहा कि पुलिस के पास जितना भागना है भाग लो। कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता के पिता का नाम और घर का पूरा पता भी बताया है । इसके बाद से भाजपा नेता का परिवार डरा हुआ है।
हालांकि शिकायत की शुरूआती जाँच के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी लेकिन जाँच के बाद जालसाज़ी सामने आ गई l इस मामले में एक मनोनीत पार्षद को गवाह के रूप में इस्तेमाल किया है कि उसके सामने फोन आया था उसने रिकॉर्ड भी किया है l थाना प्रभारी रामलाल ने पूरे मामले की जाँच की तो फ़र्ज़ी पाया गया है l
बताया गया कि कुछ दिन पहले बीजेपी नेता के घर के बाहर बना पुलिस सुरक्षा बूथ 5 मई को एनएचएआई (NHAI) द्वारा हटा दिया गया था। जिसके बाद सुरक्षा पाने की चाह थी l बीजेपी के कुछ नेताओं को अपनी सुरक्षा के लिए विजयपाल ने बात भी की थी l
इस मामले में बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर ने बताया कि इन्होने पहले अपनी सुरक्षा को लेकर बात की थी मामले की जांच पुलिस कर रही है किसी भी झूठे मामले का पार्टी में कोई भी साथ नहीं देगा सुरक्षा पाने के लिए ऐसा झूठा केस बनाना बहुत गलत है l ये चुनाव के समय ही हमारी पार्टी में आये है और कार्यकर्ता हैं l
























