करनाल – भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मास्टर नरेंद्र ने संपर्क अभियान के तहत चोरा व शेरगढ़ टापू का घर घर जाकर लोगों का हालचाल जाना और सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया।
इस अवसर पर नरेंद्र ने बताया बरसों से राजनीति का शिकार हुए शोषित वंचित पिछड़े लोगों की सुध लेने का कार्य हरियाणा सरकार ने किया है आज प्रदेश में उन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है जिनको समाज ने भुला दिया था इस घड़ी में हरियाणा सरकार के द्वारा हर महीने महापुरुष की जयंती मनाने का जो कार्य शुरू हुआ है यह कार्य गंगा के समान पवित्र है और जहां इस प्रकार के समारोह से नौजवानों को प्रेरणा मिलती है वही समाज में राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना पैदा होती है इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने गुरु गोविंद सिंह शहीद उधम सिंह संत कबीर बाबा लक्खी शाह बंजारा दक्ष प्रजापत शहीद भगत सिंह शहीद चंद्रशेखर आजाद माता अहिल्या बाई होलकर ज्योतिबा फुले महाराणा प्रताप की जयंती मना कर समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया है जो अच्छी पहल है महापुरुष देश प्रेमी आदमी किसी एक जाति या धर्म के नहीं होते वह संपूर्ण राष्ट्र के होते हैं और संपूर्ण राष्ट्र में जब सभी समाज एकत्रित होकर उन महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं तो उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम राष्ट्र के लिए एक नया अध्याय लिख सकते हैं इस प्रयास से नागरिकों में राष्ट्रभक्ति कर्तव्य निष्ठा राष्ट्रीय एकता धर्म परायणता जैसे गुणों का निर्माण होता है।
मास्टर नरेंद्र ने पंचायत चुनाव के लिए जिला परिषद के लिए मतदाताओं से वोट की अपील भी की और कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई पंचायत है पंचायतें जितनी सुदृढ़ होंगी प्रदेश का विकास उतना ही अधिक होगा इसका चयन करते समय हमें प्रत्याशी वह सुनना है जो हमारे सुख-दुख के कार्यकलापों में हिस्सा ले और रोजमर्रा के जो दैनिक छोटी-छोटी समस्याएं हैं उनको सरकार के मध्य कड़ी बनकर कार्य करना कराने का प्रयास करें।
इस अवसर पर वीरेंद्र संदीप महिंद्र जॉनी अक्षय कुमार जयकुमार रिंकू कश्यप पप्पू कश्यप देव सिंह बलविंदर अजीत सिंह जोगिंदर सिंह ईश्वर सिंह आढ़ती अंकित दीपक नंबरदार पालेराम सुंदर धर्मेंद्र दिव्यांग रामनाथ अजय बलिंदर सतीश विजयपाल चौधरी मास्टर सुभाष चंद मास्टर गुलाब सिंह ईश्वर पूर्व सरपंच हरपाल राकेश राजेश सुमित सुरेश नंबरदार नवाब तेजवीर उधम सिंह मोहित कंबोज विशाल कंबोज अर्पित कंबोज शिवम कंबोज लव इज कंबोज नरेंद्र कंबोज साहिल कंबोज कशिश कंबोज अभिषेक कंबोज अनुज कंबोज अंकित कंबोज दीक्षांत कंबोज मंथन कंबोज सूर्यांश कंबोज कवीश कंबोज तरुण कंबोज मोनू कंबोज राजवीर कंबोज जोगिंदर सिंह सरदार लक्खा सिंह सरदार मुख्त्यार सिंह राजवीर सिंह कंबोज जय सिंह कंबोज समीर सिंह कंबोज सतीश कुमार सरदार जसवीर सिंह सुरेंद्र बालूराम कंबोज तेजिंदर सिंह किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी विपिन कुमार पवन कुमार उपस्थित रहे।























