करनाल -शहर में गली गली में घूम कर सेनेटाइजेशन करवाने में जुटे स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन

0
246

करनाल – मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र के साथ नगर निगम की टीम समूचे शहर में सैनिटाइजेशन कर रही हैं। अब तक कई क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन करवा दिया हैं। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक प्रयासों से कोरोना की कमर तोड़ कर रख दी हैं। कोरोना के नए मरीजों की संख्या तेजी से घट रहे हैं। अंत में हरियाणा में कोरोना हारेगा हम मुख्यमंत्री की अगुवाई में जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि करनाल समूचे देश में सेवा और अन्य क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। आज करनाल में अब ना तो दवा की किल्लत रही ना ही ऑक्सीजन की। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने करनाल को नई मशीन दी हैं, इससे रोगियों का जीवन बचाया जा सकेगा।  आज नगर निगम करनाल की टीम ने स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र  के निर्देश पर करनाल के जरनैली कालोनी की सिक्का लैब वाली गली, होटल लीला ग्रेंड वाली गली, शिव मंदिर वाली गली, डॉ अरविंद भाई वाली गली व अमर सिटी स्कैन वाली गली में सैनिटाइजर का स्प्रे करवाया। इस अवसर पर जे सी सहगल ने कहा कि सेनेटाइजेशन से लोगों को कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी।वह स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चैयरमेन सुभाष चन्द्र के आभारी है जिन्होंने यहां नगर निगम के साथ मिल कर सेनेटाइजेशन करवाया।
इस मौके पर बलदेव राज काम्बोज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक मार्गदर्शन में प्रदेश के लोग कोरोना से लड़ रहे है। मुख्यमंत्री करनाल के लोगों का ध्यान रख रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सुभाष चन्द्र को हमारे बीच भेजा है। हम उनके आभारी है। इस अवसर पर जे. सी. सहगल ने कहा कि कल ही हमने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र को फोन पर अपने क्षेत्र को सैनिटाइजर करने का आग्रह किया था जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया बल्कि इस गली में कई परिवारों में पॉजिटिव आ चुके हैं। आज हमारे छोटे से आग्रह को स्वीकार कर तुरंत कार्यवाही की और पूरे एरिया को सैनिटाइज कराया हम सब मुख्यमंत्री जी, सुभाष चन्द्र के आभारी हैं। इस दौरान उनके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक महावीर सोढी, सुरेन्द्र ग्रोवर, जे. सी. सहगल, प्रेम कुमार, बलदेव राज काम्बोज, रमनदीप, राजा राम, नवीन सिंह, अमरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, हरदीप सिंह व अमन आदि मौजूद रहे।