करनाल -पर्यावरण सरंक्षण हेतु छात्रों द्वारा पेड़ पौधे लगाए गए

0
113

करनाल – आज कर्ण ताल पार्क में लगभग 25 पेड़ -पौधे रोपित किए गए । इस कार्य को राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा रीति कश्यप एनएसएस वालंटियर और  कीर्ति कश्यप द्वारा  किया गया। इसकी शुरुआत पर्यावरण दिवस पर अन्य छात्रों के साथ पर्यावरण बचाने की शपथ लेने के साथ की गई थी l
राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस की सभी छात्राओं को एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी डॉ जीवन ज्योति और और डॉ. अंकिता मान द्वारा एवं डॉ विवेक रंगा  (प्रिंसिपल) एवं मुख्यातिथि के रूप में अनीता जून, डॉ बलबीर  के द्वारा बहुत से पेड़ पौधे छात्रों को वितरित किए गए और उनको जागरूक किया गया कि वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ l रीति कश्यप ने  कर्ण ताल पार्क में वृक्षारोपण करते हुए बताया कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण ही सबसे बड़ा यज्ञ है। हर एक व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा हेतु वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए,तभी पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी