करनाल-भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा की महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया तीज का त्यौहार

0
215
teej festival

करनाल- भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा करनाल की महिला सदस्यों ने एक साथ मिलकर स्थानीय करनाल क्लब में भारतीय परम्पराओं के अनुसार बहुत ही सुन्दर ढंग से तीज के त्यौहार को मनाया।
कर्ण शाखा की महिला एवं बाल विकास संयोजिका ज्योति चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हमारा देश त्योहारों का देश है और यहाँ हर नए दिन को एक सुन्दर त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इन्हीं त्यौहारों  के माध्यम से ही मानव जीवन में एक नया उत्साह और उमंग प्रवाहित होता है। इन्हीं रंग बिरंगे, मस्ती, खुशी एवं हर्षोल्लास से भरपूर त्यौहारों की कड़ी में तीज के त्यौहार को भी भारतीय परंपरा और सभ्यता के अनुसार बहुत ही सुन्दर तरीके से मनाया गया। उन्होंने बताया कि सभी महिला सदस्यों ने तीज के त्यौहार की खुशी में हरे परिधान पहनें, खुशियों के गीत गाये और बहुत से मस्ती भरे खेलों का आनन्द लिया।
इस कार्यक्रम की प्रकल्प संयोजक अंजुषा गुप्ता, नेहा गुप्ता और वन्दना गुप्ता  ने बताया कि सभी महिला सदस्यों को तीज के त्यौहार की जानकारी दी गई और इसकी महत्ता के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि तीज के कार्यक्रम को ओर अधिक आनन्दमय बनाने के लिए महिला सदस्यों ने बहुत ही सुन्दर एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मस्ती से भरे खेलों में भी भाग लिया। साथ ही इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागी महिला सदस्यों को पारितोषिक भी वितरण किए गए।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ रचना पसरीचा, श्वेता, मंजू सचदेवा, सीमा नागपाल, वन्दना चुघ, शायना बिदानी, भावना कपूर, अंशुल अत्रेजा, किरण अरोड़ा, रितु गर्ग, निशा, सुमन, अनामिका, प्रिया गेरा, साक्षी बतरा, ममता आदि उपस्थित रहीं।