करनाल -कोरोना वायरस के चलते जिला प्रशासन की ओर से आम जनता की सुविधा के लिए हैल्प लाईन नम्बर- 098177-01572 तथा 0184-2272201 जारी किए गए हैं। इन नम्बरो पर कोरोना वायरस से सम्बंधित कोई भी सूचना दी जा सकती है और इससे बचाव के लिए जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव के अनुसार करनाल जिला में कोरोना वायरस से सम्बंधी अब तक कोई भी पॉजीटिव केस सामने नहीं आया है, लेकिन आम जनता को सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि इससे बचाव के तरीके अपनाएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से घबराए नहीं, बल्कि इसका सामना करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाईज़री को अपनाएं, जिसमें स्वच्छता पर ध्यान देने बारे कहा गया है। सबसे ज्यादा इस बात का ध्यान रखें कि जहां लोगों की अधिक भीड़ हो, वहां जाने से बचें। एक व्यक्ति दूसरे से कम से कम एक कम मीटर की दूरी रखे।























