Karnal :हुड्डा की अगुवाई में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें : कांग्रेस नेता

0
336

करनाल : हरियाणा राज्य अल्प संख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन सरदार त्रिलोचन सिंह तथा कांग्रेस जिला कमेटी के कार्यकारी प्रधान अशोक खुराना ने पूर्व सी. एम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लोकसभा चुनावों के लिए हरियाणा कोडीर्रनेशन कमेटी का संयोजक बनाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम उठा कर कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नवी आजाद ने प्रदेश में कांग्रेस को नया जीवन प्रदान किया है। इससे कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि अब यह बात साफ हो गई है कि आने वाला लोकसभा चुनाव प्रदेश में पूर्व सी.एम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में लड़ेजाएंगे। पूर्व सी.एम हुड्डा ही कांग्रेस का आगे सत्ता में ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब कांग्रेस नेता और वर्कर पूरी एक जुटता और गर्म जोशी के साथ कांग्रेस की झौली में दस सीटें डालने के लिए रात दिन एक कर मेहनत करेंगे। उन्हेांने कहा कि पूर्व सी.एम हुड्डा सबसे अनुभवी और सभी एक साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। हरियाणा में लगातार दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले हुड्डा में गजब की संगठन को मजबूत रखने की क्षमता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के समर्थन में लहर चल रही है। आने वाले चुनावों में कांगे्रेस केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। राहुल गांधी देश के पी.एम बनेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस आला कमान ने पूर्व सी.एम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भरोसा जता कर एक अच्छा कदम उठाया हैं। उन्होंने इसके लिए आलाकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधान सभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कमेटी का सदस्य बनाने से पार्टी मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि कुलदीप शर्मा एक अच्छे वक्ता के साथ कुशल प्रशासक है। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा और कुलदीप शर्मा का फायदा कांग्रेस को चुनावो में मिलेगा । कांग्रेस नेता सरदार त्रिलोचन सिंह तथा अशोकखुराना ने कहा कि अब छत्तीस बिरादरी के समर्थन सेकांग्रेस प्रदेश में जीत का नया रिकार्ड बनाएगी। उन्होंने सभी कांग्रेस वर्कर्स से सभी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को देश की सत्ता में वापस लाने के लिए मेहनत करने की अपील की ।