करनाल – पैट्रोल के दाम बढ़ने के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा पहुंची ज्ञापन देने

0
66

करनाल – पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय करों में अनुचित बढ़ोत्तरी और देश भर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेहताशा वृद्धि के विरोध में आज करनाल में कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर, विधायक शमशेर सिंह गोगी तथा कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने धरना दिया। बाद में बैल गाडिय़ों पर सवार होकर कांग्रेस नेताओं के साथ डी.सी को ज्ञापन देने के लिए मिनी सचिवालय पहुंची। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा बैल गाड़ी पर सवार थीं। इससे पहले धरना स्थल पर कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार ने पिछले तीन माह केे दौरान पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय करो में अनुचित बढ़ोत्तरी और देश भर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेहताशा वृद्धि कर देश के आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। इससे आम आदमी की कमर टूटती जा रही है। कांग्रेस इसे सहन नहीं करेगी।  कांग्रेस इसके खिलाफ देश भर में आंदोलन कर रही हैं। जनता के बीच जाकर सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने उजागर किया जाएगा।  इस अवसर पर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीसी को सौंपा। इसके  बावजूद  भाजपा सरकार  ने  पेट्रोल-डीज़ल  के  दाम  आसमान  पर  पहुंचा  दिए  हैं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निशा चौधरी बड़ी संख्या में महिलाओं को लेकर धरना स्थल पर पहुंचीं। इसके  बावजूद  भाजपा सरकार  ने  पेट्रोल-डीज़ल  के  दाम  आसमान  पर  पहुंचा  दिए  हैं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निशा चौधरी बड़ी संख्या में महिलाओं को लेकर धरना स्थल पर पहुंचीं। धरना स्थल पर असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र राठौर,कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह,पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, वंता राम वाल्मीकि  महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज,डा. नवजोत कश्यप, सुरेश गुप्ता मतलौडा, सुरेश भारद्वाज, ललित बुटाना, रामशरण भोला, रमेश सैनी, डा. सुनील पंवार, राजेंद्र बल्ला, पूर्व पार्षद ऊषा तुली, विनोद तितोरिया, सुरेंद्र कौर, रानी काम्बोज,मुनीष परवेज राण जोगिंदर नली, विंदर मान, सपना राणा, राजिंद्र कल्याण, विजय पाल एडवोकेट, किसान नेता नाहर सिंह संधु,नरेश संधु, अर्जुन रोड़, गोपाल कृष्ण संहोता, वजीर सिंह, जोगिंदर सिंह चौहान, सुरजीत चेयरमैन, रूप नरूला, अमरजीत सिंह धीमान, जोगिंदर वाल्मीकि, पवन शाहपुर, सुख्,राम बेदी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निशा चौधरी, प्रेम मलवानिया, फकीर चंद्र,डा. फतेह, रणवीर मान, जितेंद्र पांचाल, डा. . चंद्रमणि नारंग, तेजवीर सिंह, जितेंद्र चोपड़ा, अरुण पंजाबी, संतोष तेजान,  रुपा राम, प्रभजीत भारद्वाज, रोहित जोशी दया राम, गगन मैहता, सुनहरा वाल्मीकि, विनोद सैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा आज मिनी सचिवालय के पास धरना दे रहे शारीरिक शिक्षकों के बीच धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीटीआई के साथ है। उन्होंने सरकार की इस बात के लिए आलोचना की कि सरकार ने इनको बेरोजगार कर दिया है। सरकार को इनका पुनर्वास करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंअपनी तरफ से उनको समर्थन दिया।