सोनीपत – संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से आईआरबी जवान घायल

0
119

रिपोर्ट -सुरेंद्र /सोनीपत -राई-राठधना बाइपास पर लाइसेंसी हथियार से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से आईआरबी जवान घायल हो गया। जवान के पेट में गोली लगी है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। राहगीरों ने जवान को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने घायल जवान को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जवान ने सोमवार सुबह ही राई थाने में जमा अपनी लाइसेंस पिस्तौल निकल वाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जवान के बयान दर्ज होने पर गोली लगने के कारणों का पता लग सकेगा।
गांव दीपालपुर निवासी ओमबीर आईआरबी में जवान है। उसकी नियुक्ति रोहतक में है। सोमवार को ओमबीर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल को लेने राई थाने में गया था। चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने पर उसने पिस्तौल को थाने में जमा करा दिया था। पिस्तौल लेकर वह राई से राठधाना बाइपास रोड पर पहुंचा। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी ही पिस्तौल से उसे गोली लग गई। पेट में गोली लगने के बाद वह बेसुध होकर होकर गिर गया। राहगीरों ने उसे खून में लथपथ देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जवान के बयान के बाद मामले का पता लग सकेगा। जवान की पत्नी भी हरियाणा पुलिस में ही नियुक्त है।

ओमबीर के पेट में गोली लगी है। गोली उसकी लाइसेंसी पिस्तौल से ही चली है। घायल जवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी हथियार को कब्जे में ले लिया है। उसको फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई।

विवेक मलिक, थाना प्रभारी राई ने बताया कि गोली लगने से आईआरबी का जवान घायल हो गया। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। अभी हालत गंभीर हुई है। होश में आने के बाद जवान के बयान दर्ज किए जाएंगें। जवान के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।