करनाल – सांसद संजय भाटिया के गनमैन पर हमला कर बदमाशों ने पिस्तौल छीनी

0
208

करनाल -सांसद संजय भाटिया के गनमैन दीपक राणा पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर पिस्तौल छीन ली । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलवारों की तलाश शुरू कर दी और कुछ घंटो में पुलिस ने छीनी गई पिस्तौल समेत कुछ हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया है l एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि गनमैन व् आरोपियों की पहले से रंजिश चल रही थी। गनमैन दीपक राणा ने फेसबुक पर कोई आपत्तिजनक शब्द लिखा था, जिसके बाद हमलवारों ने बीती रात मौका लगते ही गनमैन पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सोमवार रात करीब 9 बजे सांसद संजय भाटिया का गनमैन दीपक राणा ड्यूटी पूरी कर कार से अपने गांव बाल पबाना जा रहा था। गगसीना गांव में ऐचला मोड़ के पास दो कारों में सवार दर्जन भर युवकों ने उसे  घेर लिया। इससे पहले दीपक कुछ समझ पाता हमलावरों ने लाठी डंडों के साथ ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने गनमैन को घायल कर उससे पिस्तौल छीन ली और मौके से फरार हो गए। घायल गनमैन को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।