करनाल – पुलिस हिरासत से फरार दस साल की सजा काट रहा कैदी पुलिस की गिरफ्त में

0
104

करनाल – करनाल पुलिस की क्राइम यूनिट सी.आई.ए-01 टीम ने पुलिस हिरासत से फरार कैदी को पकड़ लिया है जो डकैती में दस साल की सजा काट रहा था l   पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर शूगर मिल्ज करनाल के पास से काबू कर लिया  है।
ए एस आई दशरथ कुमार और उनकी टीम ने योजनाबद्व तरीके से आवर्धन नहर पुल पर नाकाबंदी की, जिस दौरान वहां से निकलने वाले कई पैदल व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जो कुछ ही देर के बाद सूत्रों से प्राप्त जानकारी वाले हुलिये का व्यक्ति आता नजर आया। जिसने सामने पुलिस टीम को देखते ही अपना रास्ता बदल लिया, पुलिस टीम द्वारा तुरंत उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने सही ढ़ंग से पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दिया और टाल मटोल करने का प्रयास करने लगा। जिसकी तलाशी  लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बौर प्राप्त हुई, जिसे तुरंत गिरफतार कर लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा जांच करने पर आरोपी की पहचान पन्ना राम पुत्र जेठा राम वासी खानपूर कलां थाना झिंझाना जिला शामली यु.पी. के रूप में हुई। आरोपी थाना घरौंडा में दर्ज मुकदमा नं0- 360/30.10.2000 धारा 395,397 भा.द.स. में 10 साल की सजा काट रहा था, जिसे बिमारी के चलते पी.जी.आई. रोहतक में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां से मौका पाकर व पुलिस कर्मियों को धोखा देकर वह फरार हो गया था। जिसके संबंध में पी.जी.आई. थाना रोहतक में मुकदमा नं0- 308/23.10.15 धारा 223,224 भा.द.स. के तहत दर्ज किया गया।
जिला पुलिस करनाल द्वारा कुछ समय पहले ही आरोपी को वांछित अपराधी घोषित कर उसपर 5000 रूपये नकद ईनाम रखा गया था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एक मामला धारा शस्त्र अधिनियम के तहत भी दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।