रिपोर्ट-पूजा /कुल्लू-चुनावों की थकान मिटाने के बाद सन्नी दयोल सोमवार सुबह अपनी माता जी प्रकाश कौर सहित निजी विमान से मनाली पहुंचे वह मनाली के वामतट पर स्थित वटाहर गांव में अपने दोस्त के निजी काटेज में ठहरे हुए हैं । सोमवार को सुबह सन्नी दयोल अपनी माता जी के साथ सेब के बागों में टहल रहे थे तथा मंगलवार को सुबह उनका जिम का सामान भी मनाली पहुंचा जिससे उन्होने शारीरिक कसरत भी शुरू कर दी है । वहीं पर पिछले चार वर्षों से सन्नी दयोल गर्मियों में तो मनाली में अपना अधिकतम समय बिताते है दूसरी ओर सर्दियों में भी वह मनाली में रहते हैं । पिछले चार वर्षों में उनके बड़े बेटे करण दयोल की पहली फिल्म पल पल दिल के पास की शूटिंग भी मनाली और यहां की हसीन वादियों में होती रही थी जो कि 19 जुलाई 2019 को रलीज हो रही है।


























