रिपोर्ट – कान्ता पाल/नैनीताल – नैनीताल राजभवन में हर वर्ष आयोजित होने वाला 17वीं गवरनर्स गोल्फ कप इस बार 24 मई से शुरू होने जा रहा है। 24 मई से 26 मई तक आयोजित होने वाले गोल्फ कप में इस बार सीनियर, जूनियर और महिला वर्ग में तकरीबन 117 से अधिक गोल्फर प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। नैनीताल राजभवन गोल्फ कोर्स में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की मौजूदगी में कर्टन रेजर कार्यक्रम में टूर्नामेंट के अधिकारियों ने गोल्फ प्रतियोगिता के विषय में जानकारी दी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि राजभवन गोल्फ कोर्स में आयोजित होने वाले गवरनर्स गोल्फ कप की खासियत यह है कि इस टूर्नामेंट में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जो सीधे तौर पर गोल्फ खिलाड़ी तो नहीं होते मगर वे गोल्फ खेलते जरूर हैं। साथ ही इस टूर्नामेंट में ऐसे प्रतिभावान बच्चों को मौका मिलता है जो गोल्फ को अपना करियर बनाना चाहते हैं। 99 वर्षीय गोल्फर स्क्वाड्रन लीडर मजीठिया भी गोल्फ प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र रहेंगे । स्थानीय युवा जो गोल्फ में कैडी का कार्य करते हैं उन्हें भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है राज्यपाल ने कहा गोल्फर के साथ उनके परिजन भी यहा आएगे जिससे पर्यटन को भी बढावा मिलेगा 24 मई को सुबह 7.30 पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के टी आॅफ के साथ टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा।























