नैनीताल – कांग्रेस ने गैरसैण को नया मंडल बनाकर उसमें अल्मोड़ा जिले को शामिल करने का विरोध किया

0
112

रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – सरकार द्वारा गैरसैण को नया मंडल बनाकर अल्मोड़ा जिले को उसमे शामिल किये जाने  के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। आज अल्मोड़ा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के फैसले का विरोध कर चौघानपाटा चौक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री की घोषणा के हिसाब से अल्मोड़ा जनपद नए बने मंडल गैरसैंण में शामिल हो जाएगा।जिससे अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा के वाशिंदों को अपने कार्य हेतु गैरसैंण कमिश्नरी जाने में अतिरिक्त समय एवं अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का ऐतिहासिक महत्त्व है। यहाँ चंद राजाओं की राजधानी थी। सरकार के फैसले से अब अल्मोड़ा के नागरिक कुमाऊँ मंडल से हटकर अब गैरसैंण मंडल के निवासी कहलाएंगे।हमारी प्राचीनतम और ऐतिहासिक पहचान जिस पर हमें गर्व था,आज वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री ने बिना यहाँ के निवासियों की राय जाने उसको बदल दिया। इस अवसर पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।