नैनीताल- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मिली सफतला

0
145

रिपोर्ट -कांता पाल / नैनीताल – नैनीताल पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 4.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने कहा कि रूसी बाईपास पर पुलिस चेकिंग के दौरान अदनान खान पुत्र मोहम्मद यूसुफ खान निवासी अवागढ़ कंपाउंड को रोक कर चैकिंग की तो उसके पास से 4.5 ग्राम स्मैक पाई गई। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि स्मैक बाजपुर से खरीद कर ला रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।