रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – अगर आप गर्मियों के की छुट्टी में गर्मी से बचने का मन बना रहे हैं या पहाड़ों की सैर करना चाहते हैं तो आपके स्वागत के लिए सरोवर नगरी सजने लगी है नैनीताल और भीमताल में आने वाले पर्यटन सीजन को लेकर यहां के पर्यटन व्यवसाय में काफी खुश नजर आ रहे हैं पर्यटन से जुड़े छोटे बड़े व्यवसायी सालभर में इस ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन का इंतजार में रहते है इसके लिए काफी समय पहले से ही तैयारी करने लगते हैं ! सीजन के दौरान पर्यटकों को सुविधाओ में किसी प्रकार की कमी न रह जाये इसके लिए वो पहले से ही अपने सामान को तैयार कर लेते हैं भीमताल झील में नाव चालक अपनी नावो को ठीक कर सुंदर रूप देने में लगे हैं ताकि अब आने वाले गर्मी के सीजन में अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे और यहां की खूबसूरत वादियों के साथ झील में नौका विहार का लुफ्त उठा। वही झील में सहासिक खेलों के लिए जोरबिंग बाल, क्याक, भी भीमताल झील में उतारी गई है।























