पानीपत-पुलिस अधीक्षक ने पर्वतारोही एएसआई कपिल ठाकुर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया

0
549

पानीपत -पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार  ने  पानीपत में एएसआई के पद पर तैनात कपिल ठाकुर आज सम्मानित किया उन्होंने बताया कि पर्वतारोही एएसआई कपिल ठाकुर ने 5 अप्रैल 2019’ को दिल्ली इंडिया गेट से काठमांडू नेपाल तक 3 हजार किलोमीटर साईकिलिग एक्सपेडिशन के साथ मांउट एवरेस्ट बी केंप की 18 हजार फुट उचाई पर 29 अप्रैल को भारतीय तिरंगा व हरियाणा पुलिस का झंडा लहराकर वापिस काठमांडू से दिल्ली के बीच का सफर साईकिल द्वारा तय कर पर्वतारोहण व साईकिल एक्सपेडिसन अभियान को पूरा करके ऐसा सयुक्त एक्सपेडिसन करने वाले प्रथम भारतीय होने का रिकार्ड अपने नाम करके देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।इससे पहले भी पर्वतारोही एएसआई कपिल ठाकुर ने हिमालय पर्वत (पीर पंजाल), माउंट कामेट, कुबेर चोटी, कुन चोटी, चोला पास (नेपाल), गोक्यूरी (नेपाल) पर भी भारतीय तिरंगा फहराने का किर्तिमान स्थापित कर चुका है।

इस अभियान को पूरा करने मे कपिल ठाकुर ने साईकिल द्वारा दिल्ली से काठमांडू तक का सफर 108 घंटे व काठमांडू से दिल्ली वापिस आते हुए 78 घंटे मे अकेले पूरा किया है। पर्वतारोही एएसआई कपिल ठाकुर ने इसके लिए पुलिस महानिदेशक हरियाणा  मनोज यादव (आई.पी.एस), पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल  योगेन्द्र सिंह नेहरा (आई.पी.एस), व पुलिस अधीक्षक पानीपत  सुमित कुमार का आभार व्यक्त किया।