अजमेर – अजमेर की 6 वर्षीय खोर्वी जोशी बनी ग्रैंडमास्टर

0
160

रिपोर्ट -किशोर सिंह /अजमेर- संस्था प्रथम एक पहल की अल्पायु सदस्य व राजस्थान की सबसे छोटी फोटोग्राफर खोर्वी जोशी को उनकी विशेष प्रतिभा प्रदर्शन के लिये “एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस” और “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस” की तरफ से ग्रैंडमास्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया। खोर्वी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और ए ब्रेन कोच संस्था को देती है जिसमें बच्चों की जन्मजात विशेष प्रतिभा का पता लगाकर उसे निखारने का कार्य तथा मार्गदर्शन दिया जाता है।

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि खोर्वी जोशी को यह सम्मान विश्व फोटोग्राफी दिवस के दिन मात्र 132 मिनट में 1000 फ़ोटो क्लिक करने के कारण प्राप्त हुआ। संस्था के सचिव चन्द्रभान प्रजापति ने बताया कि प्रकृति प्रेमी खोर्वी की प्रत्येक फ़ोटो में प्रकृति संरक्षण का संदेश छुपा होता है।

खोर्वी के पिता अखिलेश जोशी ने बताया जिस उम्र में बच्चे फोन में उलझे रहते है उस उम्र में उनकी बेटी कुछ अलग करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया  कि खोर्वी 2 वर्ष की उम्र में ही प्रोफेशनल कैमरा हाथ में थाम चुकी थी और घर से बाहर निकल के प्रकृति के अद्भुत दृश्यों को अपने कैमरे में कैद कर लेती है l  वे चाहते है कि पुरुषों के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में खोर्वी एक अलग मुकाम हासिल करे इसके लिये वह उसकी प्रतिभा को निखारने की हरसंभव कोशिश करेंगे। प्रैस वार्ता में अतहर अहमद, संजय कुमार, आरजू प्रजापति व महेन्द्र मण्डार उपस्थित रहे l