Sonipat :दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रेल ट्रेक कुछ समय के लिए बाधित हुआ

0
233

सोनीपत/ सुरेन्द्र पवार – दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रेल ट्रेक पर आज सुबह पानीपत के भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन से कुछ पहले हिमालय क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन की गार्ड बोगी पटरी से उतरने से दिल्ली-अम्बाला रेल ट्रेक बाधित हो गया ।इस घटना में किसी यात्री को चोट नही आई है।
जानकारी के मुताबिक हिमालय क्वीन ट्रेन सुबह 7 बजे के आसपास दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही थी। जब हिमालय क्वीन एक्सप्रेस सोनीपत से पानीपत के भोड़वाल माजरी स्टेशन के पास पहुंची तभी गार्ड की बोगी पटरी से उतर गई। हादसे के बाद दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रेक बाधित हुआ।सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे गये है।आपको बता दे कि हज़ारों दैनिक यात्री रोज़ाना दिल्ली से चंडीगढ़ हिमालय क्वीन ट्रेन से आवागमन करते है।इसलिए इस ट्रेन को इस ट्रेक की लाईफ लाईन कहा जाता है।