Karnal – पुलिस अधीक्षक ने की रमजान में घर पर ही रहकर नमाज अदा करने की अपील

0
192

करनाल -कोरोना महामारी के  कारण पूरे देश में 03 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान सभी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। धार्मिक स्थलों पर किसी भी तरह से भीड इकट्ठी नही की जा सकती है। इसी बात को मध्यनजर रखते हुये  पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने करनाल के मुस्लिम धर्मगुरूओं के साथ बैठक की। इस बैठक में मौलाना तस्व्वर हुसैन मौलवी नुरानी मस्जिद रेलवे रोड, शौकीन राणा व जाकिर हुसैन इत्यादि मुस्लिम धर्मगुरू मौजूद रहे।
सुरेंद्र सिंह भोैरिया ने पवित्र रमजान  की मुबारकबाद देने के बाद अपील करते हुए कहा कि विश्व एक महामारी से लड रहा है। इस महामारी से लडने में हम सभी कोे सरकार का साथ देना है। भारत सरकार द्वारा 3 मई तक पूरे भारत वर्ष में सभी धार्मिक स्थलों को पुर्ण रूप से बंद किया गया है, ऐसे मेें मेरी सभी से अपील है कि आप इस बात को  सुनिश्चित करे कि सब लोग अपने घर पर ही रहे व घरों से ही नमाज अदा करें और समाजिक दूरी का ख्याल रखें।
बैठक में उपस्थित सभी धार्मिक गुरूओं ने भी पुलिस अधीक्षक को प्रशासन का पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। भरोसा दिलाते हुये कहा कि हम अपने धर्म के सभी लोगों से अपील करते हैं कि वह रमजान के अवसर पर जारी गाइडलाईनों की पालना करें व सामाजिक दूरी बनायें रखे। ओैर सेनेटाइजर का उपयोग करें। व सामाजिक दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा अपने अपने घरों से ही नमाज अदा करें। उन्होने कहा कि हम फोन व अन्य संसाधनों के माध्यम से सभी को सूचित कर रहे हैं कि मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिये इकट्ठा ना हो। मुस्लिम धर्मगुरूओं द्वारा हरियाणा सरकार कोरोना रिलीफ फण्ड में महामारी से लडने के लिये पुलिस अधीक्षक  को 1,01,000 रूपये का चैक देकर सहयोग प्रदान किया।