Karnal – बिना अनुमति के चल रही फैक्ट्री को नगर निगम के किया सील

0
147

करनाल -लॉक डाउन के चलते सरकार द्वारा फैक्ट्री चलाने पर प्रतिबंध किया हुआ है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्यवाही के निर्देश पहले ही दिए जा चुके है। इसी कड़ी में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह ने शिकायत मिलने पर जनकपुरी स्थित गौशाला रोड़ करनाल पर चलाई जा रही बैटरी बनाने की फैक्ट्री की शिकायत उन्हें मिली। उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, मौके पर उन्होंने फैक्ट्री को बिना आदेशों के चलता हुआ पाया गया। इतना ही नहीं इस फैक्ट्री में राम, रोहित, सचिन, अमित, सुरेन्द्र पांच वर्करों को मौके पर काम करते हुए पाया गया। जबकि फैक्ट्री के मालिक ने इसकी कोई भी अनुमति नहीं ली थी। कोविड-19 के तहत 15 अप्रैल 2020 को एमएचए की अवहेलना करने पर फैक्ट्री को सील किया गया।