नैनीताल – भीमताल टापू में बदहाल एक्वेरियम

0
161

रिपोर्ट – कान्ता पाल/नैनीताल – नैनीताल के भीमताल टापू में बना एक्वेरियम बदहाल स्थिति में है। आज भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा झील में बना टापू का निरीक्षण किया गया झील विकास प्राधिकरण द्वारा भीमताल में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से झील में बने टापू में एक्वेरियम बनाया गया जहां विभिन्न प्रजाति की मछलियों को रखा गया था। पर्यटक यहां इन जलीय जीवों को देखने बड़ी संख्या में पहुचते थे। लेकिन वर्तमान में एक्वेरियम की स्थिति बद से बदत्तर हो चुकि है आधे से ज्यादा मछलियां मर चुकी है। एक्वेरियम में गंदगी का आलम यह है की मछलियों के लिए बनाए गए टैंक में काई जम चुकी है। विधायक द्वारा टापू का निरीक्षण कर मौके पर प्राधिकरण के लोगों को बुलाकर एक्वेरियम की हालत सुधारने और टापू में अलग से पर्यटकों के आकर्षण के बनाने को कहा गया। ताकि पर्यटन सीजन के दौरान यहां वाले सैलानी भीमताल झील में स्थित टापू में बने एक्वेरियम में समुद्री जीवों को देख सके। उन्होंने सदन में कई बार भीमताल झील वो टापू को लेकर अपनी बात कही है l

वही झील विकास प्राधिकरण द्वारा टापू का टेंडर निकालने की बात कहीं जा रही है विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा टापू का जीर्णोद्धार वह आकर्षक बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।