नैनीताल -पर्यटकों की कार खाई में गिरने से सभी 5 लोगों की मौत

0
63

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल से 10 किलोमीटर की दूरी पर भवाली खैरना बाई पास स्थित एक मोड़ में इलेक्ट्रिक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो उड़ते हुए दूर पेड़ से टकराकर पलट गई। इसके बाद गाड़ी लगभग 100 फीट गहरी खाई में लुढकते हुए पहुंची।  सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।   महिंद्रा ई.वी.गाड़ी में सवार सभी पांच लोगों को प्रथम दृष्टया मृत माना जा रहा है हालांकि उन्हें भावली स्थित सी.च.सी.सेंटर ले जाया गया। माना जा रहा है कि सभी 5 सवारों की मौके पर ही मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि चालक से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर में पैर पड़ गया और हादसा हो गया l 

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जिनमें एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में वाहन चालक की भी जान चली गई। जानकारी के अनुसार ये लोग खटीमा निवासी थे जो भवाली गांव के एक कैंप साइड में ठहरने के लिए जा रहे थे।