नैनीताल – सरोवर नगरी में फागोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

0
68

रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल में आज से होली महोत्सव का रंगारंग आगाज शुरू हो गया। के रंगो से महिला जुलूस के साथ ही 10 दिनों तक मंडल भर से दर्जनभर से अधिक महिला होली दल रामसेवक सभा प्रांगण में लुप्त होती विधा को संरक्षित करने मे महिला होली की है अहम भूमिका है। सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों होली के रंगों में सरोबार नजर आ रही है और आज महिला होली जुलूस के साथ ही इसमें मस्ती भी शामिल हो गई है। परम्परागत होली को जीवन्त बनाये रखने के लिये आज से नैनीताल में फागोत्सव भी शुरू हो गया है जिसमें महिला होली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में मंडल भर की दर्जन भर से अधिक महिला दल प्रतिभाग कर रहे है। इस बार होली जुलूस मे महिलाए वैक्सीन लगवाने के साथ ही पीपीई किट पहनकर कोरोना जागरूकता का देते नजर आई। प्रतियोगिता का एकमात्र मकसद परंपरागत होली को जीवन्त रखने के साथ ही इसमें रोचकता भरकर आगे की पीढ़ियों को हस्तान्तरित करना है। वहीं होली में प्रतिभाग कर रही महिलायें भी काफी उत्साहित है होलियार महिलाओं का कहना है पहाड़ो में तीज त्यौहारों को जीवन्त रखने व संस्कृति को संरक्षित करने में महिलाओं का अहम योगदान है ऐसे में होली प्रतियोगिता के माध्यम से महिलायें हमारी समृद्ध परम्परा होली को भी आगे ले जाने में काफी सहायक होंगी।