नैनीताल – ग्राफिक एरा के कर्मी की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

0
8

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल –  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में कर्मचारी की मौत पर सवाल उठ रहे हैं । बारिश में छत साफ करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कर्मचारी की जान चली गई । परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है ।
ओखलकांडा निवासी स्वर्गीय तेज सिंह बोरा की ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में ड्यूटी के दौरान हुई मौत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें बारिश के बीच छत साफ करने के लिए भेजा, जहां वह हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक गरीब परिवार ने अपना युवा बेटा खो दिया।
मामले को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही से जोड़ते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय और उचित आर्थिक सहायता देने की अपील भी की गई है।