नैनीताल -हरीश रावत के नेतृत्व में कई भाजपाई सहित 200 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

0
98

रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल – नैनीताल के भवाली रामलीला मैदान में कांग्रेस ने जन आक्रोश सभा का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। रामलीला मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में लगभग 200 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता लेने वालों में भाजपा के भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा सहित 25 से अधिक ग्राम प्रधानों ने कांग्रेस का दामन थामा। रैली में पहुचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि आज जो भी माहौल बना है इसकी जिम्मेदार भाजपा खुद है। क्योंकि भाजपा अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई। जिसके खिलाफ जनता का आक्रोश साफ देखा जा सकता है विकास, रोजगार, पलायन , महंगाई व आपदा क्षेत्र में आज भी आम जन मानस परेशान है। जिसकी भरपाई भाजपा को चुनाव में भरनी पड़ेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा उनके शासनकाल में 32 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया था। लेकिन 5 साल  बीत जाने पर भाजपा सरकार 32 सौ युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई , अगर भाजपा 3199 बेरोजगार युवाओं के नाम उन्हें बता देती है तो व राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो व कुड़ी बाढ़ि पेंशन योजना लागू करेंगे ताकि ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल सके। पंचायतों को भी विशेष अधिकार देने के लिए नए विभाग सृजित किए जाएंगे जिन विभागों का कार्य केवल ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों से संबंधित होगा।