रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- रामनगर के आमपोखरा में एक गन्ने के खेत मे गुलदार के 2 शावक मिलने से दहशत का माहौल हैं। बताया जा रहा है कि तीसरे शावक को लेकर मादा गुलदार कहीं और चली गई है। जबकि 2 शावक वन विभाग ने वहां से रिकवर किये हैं। जिनका कॉर्बेट के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दुष्यंत की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमे से एक शावक को बर्न इंजरी भी है। इन शावकों की उम्र 15 से 20 दिन बताई जा रही है। ग्रामीण जब अपने खेत मे गया हुआ था तो उसने गन्ने के खेत मे शावकों की सुनाई दी जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर मौके पर पहुचे वन विभाग के अधिकारियों ने शावकों को गन्ने के खेत निकालकर अपने साथ ले गए। यह शावक तराई-पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के गोरखपुर गांव में मिले हैं।

























