रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- रुद्रपुर शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर की घनी आबादी वाली बस्ती में देर रात एक नकाबपोश ने घर में घुसकर दंपत्ति की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतकों को बचाने का प्रयास कर रही वृद्धा को भी घायल कर दिया तथा दंपत्ति के पुत्र को धक्का देकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक संजय यादव आजमगढ़ का यूपी के आजमगढ़ के जिले का निवासी था और घर जमाई बनकर अपनी पत्नी सोनाली ,सास गौरी मंडल और पुत्र जय के साथ निवास करता था ।दंपत्ति सिडकुल की किसी कंपनी में काम करते थे बीती रात लगभग 2:00 बजे एक नकाबपोश उनके घर के अंदर घुस गया और संजय तथा उसकी पत्नी को सोनाली की तेज धार दार से हथियार से हत्या कर दी । दोनो को बचाने के लिए सामने आई मृतक की मां गौरी मंडल को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया । शोर-शराबा सुनकर दूसरे कमरे में मृतक के पुत्र जय ने बाहर आकर देखा और शोर मचाया इस दौरान आरोपी जय को धक्का देकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने घेरे में ले लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं । इस दौरान जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा एवं भाजपा नेता सुशील गाबा मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी । उन्होंने घायल महिला गौरी मंडल की अस्पताल में जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना का पर्दाफाश करने और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश भी दिया।

























