रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -काशीपुर में घनी आबादी के बीच तेंदुए का शव एक ट्रांसफार्मर के पास मिलने से दहशत। तेंदुए की मौत की खबर से मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर ले गई।
आपको बता दे कि काशीपुर के जसपुर खुर्द के क्षेत्र में होलीडे आनंद के समीप लगे ट्रांसफार्मर के नीचे तेंदुए के शावक का शव पड़ा मिला। ट्रांसफार्मर में तेंदुए के की खाल व बाल के चिपके मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ ट्रांसफार्मर पर चढ़ा होगा और उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों के लोग भी उमड़ पड़े। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर रामनगर पोस्टमार्टम करवाने के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुचे काशीपुर वन क्षेत्र अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि जहां तेंदुए के शावक का शव पड़ा था वहां पर हाईटेंशन लाइन का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। तेंदुए की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

























