रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – दिल्ली जंतर मंतर में छात्रों पर बर्बरता से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज नैनीताल में बड़ी संख्या में छात्रों के साथ अधिवक्ताओं ने आम सभा के बाद मालरोड में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जुलूस निकालकर सरकार से शिक्षा व्यवस्था सकारात्मक बदलाव लाकर उसे बेहतर और अधिक उपयोगी बनाया जाए ताकि छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके। प्रदर्शन कर रहे छात्राओं का कहना है कि जंतर मंतर में छात्रों के साथ बर्बरता करने वालों पर अभी तक कोई कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा नहीं की गई।और न ही अब तक पेपर लीक मामले से जुड़े दोषियों को सजा दी गई। छात्रों ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और छात्रों के हितों के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार कर कोई ठोस उपाय नहीं किए जाते तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

























