रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा होली में ड्यूटी के दौरान अपना जीवन न्योछावर करने वाले उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह के पार्थिव शरीर को हल्द्वानी कोतवाली स्थित प्रांगण में सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह प्रभारी मल्ला काठगोदाम चौकी के पद पर नियुक्त थे। कल शाम के समय ड्यूटी के दौरान गौला बैराज में डूब रहे एक व्यक्ति को जल पुलिस के साथ बचाव कार्य करते हुए अचानक नदी के भंवर में फंसकर डूब गए और सांसें थम गई। नैनीताल पुलिस ने अपना एक प्यारा साथी खो दिया। जनपद का संपूर्ण पुलिस बल इस अपूर्ण क्षति पर शोकाकुल है। एसएसपी नैनीताल के साथ अन्य सभी अधिकारी/ कर्मचारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने शोक समारोह के दौरान अत्यंत दुख व संवेदनाएं प्रकट की तथा उपनिरीक्षक के परिवार को दिलासा देते हुए पुलिस परिवार की ओर से हर संभव मदद करने के लिए भी आश्वस्त किया गया।
शोक समारोह के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी श्रीमती रिचा सिंह , नगर आयुक्त हल्द्वानी पंकज उपाध्याय, सीओ हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धौनी, के साथ जनपद के अन्य प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
























