नैनीताल- पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह खातेदार बनाने को लेकर प्रदर्शन

0
94

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र रामगढ़, ओखलकांडा, धारी से आयी सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस के नेतृत्व में तल्लीताल गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक निकल कर जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि उत्तराखंड राज्य का अधिकांश भाग पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहाँ औद्योगिक गतिविधियां सीमित रहती है अधिकांश महिलाएं अपने ही प्रदेश में निवासरत है। भूमि संपत्ति पर पुरुषों का अधिकार होने के कारण आर्थिक विकास की गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पाती है। जिससे महिलाएं स्वरोजगार उद्यम आदि हेतु वित्तीय संस्थाओं से ऋण आदि लेने में असमर्थ हैं। अधिकांश पुरुषों द्वारा शराब के प्रलोभन से उपजाऊ खेती वाली जमीन औने पौने दामों में बेच दी जा रही है। महिलाओं का कहना है कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 की उपरोक्त धाराओं को संशोधित किया जा चुका है इस प्रभाव की अधिसूचना 31 मई 2021 को शासन द्वारा निर्गत की जा चुकी है।उसे जल्द से लागू कर महिलाओं को पैतृक संपत्ति में सह खातेदार बनाने वाले संशोधन को लागू किये जाए ताकि महिलाओं को उनका हक मिल सके।